“शिव जायसवाल (बिल्लू भाई) बने जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी”

शिव जायसवाल (बिल्लू भाई) बने जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी

बालोद :– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी में शिव जायसवाल (बिल्लू भाई) को मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिव जायसवाल (बिल्लू भाई) को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के साथ मीडिया प्रभारी के रूप में पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


शिव जायसवाल (बिल्लू भाई) ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व और जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

Recent Posts