“राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन”

मुंबई :– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत सात राज्यों की एक दिवसीय कार्यशाला मुंबई के रंग शारदा परिसर में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन शामिल हुए।


महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला संगठन को और अधिक सुदृढ़, अनुशासित एवं जनसमर्पित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने तथा संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने का माध्यम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जिससे संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से जनसेवा के कार्यों को आगे बढाया जायेगा।

कार्यशाला में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात तथा दमन-दीप के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। 7 मार्च से देशभर में प्रारंभ होने वाले मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत निर्धारित 12 विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, जनसंपर्क, बूथ सशक्तिकरण एवं वैचारिक मजबूती जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश तथा राष्ट्रीय संघटक वी. सतीश का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित 20 प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Recent Posts