होली त्योहार को लेकर एसपी धमतरी के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी

अड्डेबाजी, चाकूबाज, गुंडागर्दी व शराबखोरी पर होगी त्वरित वैधानिक कार्यवाही- प्रशासन का सख्त संदेश असामाजिक तत्वों के मन में भय, आम जनता में विश्वास – धमतरी पुलिस की सख्त व सक्रिय पहल सभी थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग एवं नाकाबंदी, होटल-ढाबा व लॉज की व्यापक चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी एवं जांच होली त्यौहार (धुलेंडी) के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने, गुंडा-बदमाशों के मन में भय तथा आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने हेतु आज धमतरी जिला मुख्यालय एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र धमतरी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों – लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मुजगहन, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़ होते हुए नहरनाका चौक से विंध्यवासिनी मंदिर के सामने सम्पन्न हुआ। मार्च के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी गई।मकई चौक से सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक पुलिस बल द्वारा अनुशासित एवं सघन पैदल मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा का विश्वास एवं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया।मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश-अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, चाकूबाज,शराबखोरी एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है। त्योहार को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने हेतु पुलिस पूर्णतः अलर्ट मोड पर है। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी निगरानी, रैंडम चेकिंग, पेट्रोलिंग एवं गश्ती दल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही होटल, ढाबा एवं लॉज की सतत जांच की जा रही है।धमतरी पुलिस की आम नागरिकों से अपील -होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। बिना सहमति किसी पर जबरदस्ती रंग-गुलाल न लगाएं।किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अड्डेबाजी या सार्वजनिक अशांति से दूर रहें।नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाएं।हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।तेज गति, स्टंटबाजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन से बचें।महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखें।सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा न करें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 📞 टोल फ्री / हेल्पलाइन नंबर 100 / 112 (आपातकालीन सेवा) 94791-92299 (धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम) जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी अनुभागों में भी फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश एवं आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय,अपर कलेक्टर इंदिरा देहारी, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, एसडीओपी विपिन रंगारी, तहसीलदार, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा एवं कोतवाली, अर्जुनी, रूद्री, यातायात एवं सायबर थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, डीआरजी एवं यातायात पुलिस जवान उपस्थित रहे।अंत में धमतरी पुलिस द्वारा समस्त जिलेवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

Recent Posts