संस्थान एवं वरदान परामर्श सेवा समिति, धमतरी द्वारा मुख्यमंत्री, आबकारी विभाग, गृह मंत्री एवं जिला कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा गया।संस्थाओं की पदाधिकारियों ने आवेदन में उल्लेख किया कि होली जैसे पवित्र और सामाजिक सौहार्द के पर्व पर शराब की बिक्री से कई बार विवाद, दुर्घटनाएं एवं असामाजिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने होली के दिन जिले की सभी शराब दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने की मांग की है।आवेदन में यह भी कहा गया कि नशे की स्थिति में कई बार रंगोत्सव का माहौल बिगड़ जाता है, जिससे महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। संस्थाओं ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जनहित एवं सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए होली पर्व के दिन ड्राई डे घोषित किया जाए।संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित होली मनाने हेतु आवश्यक कदम उठाएगा।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ता:शिवा प्रधान, खिलेश्वर साहू, मोहनी साहू, भारती साहू, भावना मरकाम, ममता मिश्रा एवं राधा यादव।






