ग्राम लिमतरा में आयोजित शिव महापुराण कथा में कथा श्रवण करने पहुंची भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू

रंजना साहू ने कहा- भगवान शिव का स्वरूप संपूर्ण सृष्टि के कल्याण का प्रतीक है धमतरी- ग्राम लिमतरा के खेल मैदान में 18 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक पांच दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भगवान् शिव भोले भंडारी नीलकंठ की असीम कृपा से आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्रभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। जहां सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री कामता प्रसाद शरण जी महाराज द्वारा शिव महापुराण की दिव्य कथा का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। इस पावन अवसर पर मुख्य शिव महापुराण कथा श्रवण करने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। धर्म मंच कथा प्रांगण को सम्बोधित करते हुए रंजना साहू ने कहा कि भगवान शिव का स्वरूप संपूर्ण सृष्टि के कल्याण का प्रतीक है। शिव महापुराण की कथा हमें जीवन में सत्य, परोपकार और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यही हमें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवजी हमें सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संतुलन बनाए रखना चाहिए। समाज की एकता, समरसता और संस्कारों की रक्षा के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। साहू ने आयोजक ग्राम विकास समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम लिमतरा ने इस आयोजन के माध्यम से धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है।श्रीमती साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को धर्ममय एवं मंगलमय बनाएं। कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिससे पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य जागेश्वरी राकेश साहू, भाजपा जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी भेष कुमार साहू, हरदेव चंद्राकर, आनंद चंद्राकर, द्वारका साहू, अश्वनी साहू, वीरेंद्र ध्रुवंशी, मूलचंद अग्रवाल, घनश्याम सिंह साहू, गौतम साहू, अमर दास साहू, प्रेमलाल साहू, खुमान साहू, धनंजय, शत्रुघ्न सहित आदि प्रमुख गणमान्य नागरिक धर्मप्रेमी शिव महापुराण कथा श्रवण करने उपस्थित रहे।

Recent Posts