विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है – रंजना साहू

महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर की पूजा अर्चना,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला महामंत्री सहित वरिष्ठ जन रहे उपस्थित धमतरी -: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के जन्मदिन के अवसर पर महिला मोर्चा जिला धमतरी द्वारा किले के श्री हनुमानजी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ एवं पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की उत्तरोत्तर विकास एवं प्रदेशवासियों के स्वस्थ खुशहाल जीवन की कामना की,कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है,सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और नई गति दी है। किसान हों या युवा, मातृशक्ति हो या समाज का अंतिम व्यक्ति, हर वर्ग तक विकास की किरण पहुँचाने का दृढ़ संकल्प ही विष्णु देव साय जी के नेतृत्व की पहचान है।कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा ने किया उक्त अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जनों में भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुकमणी सोनकर, प्रियंका सिन्हा, अनीता सोनकर, डाली सोनी, पूजा कुंजाम, पूर्णिमा बनपेला, जागेश्वरी साहू ईश्वरी पटवा, संगीता जगताप, विजय ठाकुर, रेखा शांडिल्य सुशीला तिवारी, गीता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts