
धमतरी। नासिक से जगन्नाथ पुरी तक आयोजित भव्य राष्ट्रीय गौरव यात्रा के अंतर्गत राष्ट्रीय शिव जन्मोत्सव सोहळा 2026 का पावन रथ 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य के जिला धमतरी अंतर्गत कुरुद स्थित माँ मातंगी दिव्य धाम पहुँचेगा। माँ मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमा साईं महाराज ने बताया कि जन्मोत्सव समारोह 19 फरवरी 2026 को जगन्नाथ पुरी में संपन्न होगा। वापसी यात्रा के दौरान 20 फरवरी की प्रातः यह पावन रथ बिरेझर चौकी के समीप पहुँचेगा। सायं 5:00 बजे से रथ का भव्य स्वागत, पूजन, शोभायात्रा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो रात्रि 11:00 बजे तक निरंतर चलेगा। आयोजकों के अनुसार यह अवसर समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण होगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर के साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव डॉ. श्री प्रेमा साईं महाराज जी के साथ क्षेत्र के अनेक प्रमुख मान्यवर उपस्थित रहेंगे, जिनमें—राजेंद्र प्रसाद – अखिल भारतीय धर्म जागरण कार्यकारिणी सदस्य प्रचारक, आरएसएस राजेश भार्गव – प्रांत संगठन मंत्री, हिंदू जागरण मंच छत्तीसगढ़ मनीष शर्मा – किसान संघ प्रदेश संगठन मंत्री अजय चंद्राकर – विधायक, कुरुद विधानसभा क्षेत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव – स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र (जसपुर वंशज शिवाजी जाधव राजे – रघुजी राजे जाधव के वंशज सिंधखेडा, महाराष्ट्र महेश कश्यप – सांसद, बस्तर महेश गागड़ा – पूर्व मंत्री वन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग इंद्र कुमार साहू – विधायक, अभनपुर विधानसभा क्षेत्र करण गायक – संस्थापक अध्यक्ष, छावा क्रांतिवीर सेना, नासिक रथ संचालक मंडलडॉ. विलासभाऊ पंगारकर – राष्ट्रीय अध्यक्ष, छावा भारत क्रांति मिशन महामंडलेश्वर रामकृष्णदास जी महाराज – पापडिया मठ, पुरी (उत्सव समिति अध्यक्ष) किशोर भाऊ छाव्हान – मार्गदर्शक, छत्रपति संभाजी नगर विजय काकडे पाटिल – मुख्य समन्वयक, छावा भारत क्रांति मिशन भगवान नलावडे पाटिल – संघटक, छावा भारत क्रांति मिशनराम नारायण मराठा – पानीपत, हरियाणा शशिकांत पवार – भीलवाड़ा, राजस्थान विशेष आकर्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 20 फरवरी की शाम 7:00 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन एवं जस गीत सम्राट दुकालू यादव का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन का संदेश यह आयोजन धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का अद्वितीय संगम होगा। सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सादर आमंत्रण है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँ।




