शिवरात्रि पर्व पर कामता शरण महाराज जी का स्वागत करने पहुंचे पं. राजेश शर्मा

धमतरी-: शहर की गोकुलपुर वार्ड में शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक के रूप में व्यास पीठ से कामता शरण महाराज जी प्रतिदिन 2:00 बजे से कथा श्रवण कर रहे हैं शिवरात्रि के सुबह शहर के धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा महाराज श्री से मिलकर उनका सम्मान करते हुए समाज के लिए शुभ संदेश देकर भगवान भोले भंडारी से प्रार्थना की की क्षेत्र में शिव पुराण की गंगा हमेशा प्रवाहित होते हुए सुख शांति एवं समृद्धि रहे उन्होंने शहर वासियों की ओर से छत्तीसगढ़ की मधुर बोली के साथ परंपरा एवं संस्कृति को कथा के माध्यम से पिरोने वाले कामता शरण महाराज जी को छत्तीसगढ़ का गौरव बताते हुए आध्यात्मिक धरोहर कहा है।

Recent Posts