“ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन,में सम्मान समारोह आयोजित”

“ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की वार्षिक बैठक में उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान”

रायपुर :- 14 फरवरी बरोज शनिवार को नुरुस्सबाह हाल द सीड्स कारवेंट स्कूल शास्त्री बाजार रायपुर में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की सालाना बैठक प्रदेश संभाग और जिला स्तर की पदाधिकारीयों के उपस्थिति में संपन्न हुआ
इसमें पूरे छत्तीसगढ़, सारंगढ़, रायगढ़, बिलासपुर, चांपा, कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, रायपुर, बस्तर संभाग, दंतेवाड़ा, बचेली, कांकेर, कुम्हारी,कुरुद ये तमाम पदाधिकारी इस बैठक में शामिल रहे, फाउंडेशन के साल भर के कामों की समीक्षा की गई और पूरे साल भर के फाउण्डेशन के कामो को बेहतर ढंग से सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश की संभाग स्तर पर और जिला स्तर पर उन्हें ग्रेड के मुताबिक सम्मान दिया गया।


पूरे प्रदेश में रायगढ़ का जलवा बरकरार रहा टाप पोजीशन आने के बाद उन्हें सर्वश्रेष्ठ संभाग सर्वश्रेष्ठ जिला और सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम इज्तेमाई निकाह के लिए पहला इनाम दिया गया वहीं सर्वश्रेष्ठ संभाग, सर्वश्रेष्ठ जिला और सर्वश्रेष्ठ संभाग अध्यक्ष में दुर्ग संभाग को दुसरा इनाम दिया गया वहीं दुर्ग संभाग अध्यक्ष हाजी जाहिद अहमद, दुर्ग संभाग हमसिरा ग्रुप अध्यक्षा अर्शिया आलम बाजी को सर्वश्रेष्ठ संभाग अध्यक्ष के लिए दुसरा इनाम दिया गया, वहीं प्रदेश के बेस्ट खिदमतगार में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदिल हामिद सिद्दीकी, संभाग सचिव रहीम मोहम्मद, दुर्ग जिला अध्यक्ष सोहेल राईन, बालोद जिला अध्यक्ष अजहर कुरैशी, दुर्ग जिला सचिव यासिन खान को साल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया*
इस कार्यक्रम में प्रदेश की नामचीन मुस्लिम हस्तियां शामिल रही जिनमें प्रमुख रूप से हाईकोर्ट एडवोकेट संरक्षक फैसल रिज़वी, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मखमुर इक़बाल,वक्फ बोर्ड के पूर्व सदर सलाम रिज़वी , शहर सिरातुन्नबी कमेटी के सदर सोहेल सेठी सहित फाउण्डेशन के मेंबर बड़ी तादात में मौजूद रहे*


सारे मेहमानों ने खूले दिल से आयोजन और फाउंडेशन के कामो की सराहना की कहा कि आज के दौर में खिदमत ए ख़ल्क़ के लिए कोई तंजीम बिना किसी स्वार्थ के और बेबाक तरीके से कोई काम कर रही है तो वह तंजीम सिर्फ और सिर्फ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ही है*
पूरे कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग अध्यक्ष अतहर हुसैन, बस्तर संभाग प्रभारी हाजी वसीम भाई छाए रहे, सबसे ज्यादा तालियों से हाल उस वक्त गूंज उठा जब दुर्ग संभाग अध्यक्ष हाजी जाहिद अहमद ने ये शेर पढ़ा —–*


जिंदगी दी है तो जीने का हुनर भी देना
पांव बख़्शे है तो तौफीके सफ़र भी देना
गुफ्तगू तुने सिखाईं कि मैं गूंगा था
अब मैं बोलूंगा तो मेरी बातों में असर भी देना।
गौरतलब है कि हाजी जाहिद अहमद ने पहली बार ही माइक से फाउंडेशन में अपनी बात रखी सारे उपस्थित लोगों ने तालियों से उनकी हौसला अफजाई कि वही दुर्ग संभाग हमसिरा ग्रुप की अध्यक्षा अर्शिया आलम बाजी ने जो वैसे भी बहुत अच्छी वक्ता हैं ने सबसे पहले और प्रभावशाली अंदाज में फाउंडेशन के संदर्भ में अपनी बातें रखीं*
पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली तरीके से संचालन हाजी जुबेर महमूद ने किया, पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और पूरी व्यवस्था रायपुर संभाग अध्यक्ष शाजी राशिद और उनके साथियों ने बखूबी निभाया।

Recent Posts