धमतरी भारतीय जनता युवा मोर्चा का रायपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय में परिचयात्मक बैठक आयोजित किया गया था जिसमें धमतरी भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा शामिल हुए।उक्त बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने अपना परिचय देते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लेते हुए धमतरी जिले में पार्टी को और भी मजबूत करने के साथ साथ युवाओ को अधिक से अधिक जोड़ने आश्वस्थ किया।बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित प्रदेश के सभी जिले के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।







