धमतरी के कन्या महाविद्यालय को जल्द मिलेगा एमएससी जुलॉजी एवं बॉटनी,एमकॉम,स्पोर्ट्स ग्राउंड,बालिकाओं का छात्रावास रंजना साहू धमतरी -: शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने वार्षिक उत्सव में शामिल होने के उपरांत महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और कालेज प्रशासन की मांगों को सुना और उन्हें प्रत्येक कार्यों को शासन से जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया,इस दौरान रंजना साहू ने कहा कन्या महाविद्यालय सर्वसुविधायुक्त हो,हनारी बेटियों की शिक्षा में कोई कमी नहीं हो इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार और हम सभी प्रतिबद्ध हैं,दूर से आने वाली बालिकाओं के लिए जल्द ही सर्वसुविधायुक्त सौ बिस्तर का छात्रावास बनकर तैयार होगा जिससे उन्हें आने जाने की दिक्कत नहीं होगी,नए विषय कॉलेज में जल्द शुरू होंगे जिसमें एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी एवं एमकॉम होगा,इसके साथ ही विशेष रूप से स्पोर्ट्स ग्राउंड बनकर तैयार होगा जिससे बालिकाओं को खेल में अपनी प्रतिभा बनाने के अवसर भी मिलेंगे,हमारा पूर्ण प्रयास है कि धमतरी की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और अच्छा वातावरण मिले जिसका लाभ लेकर हमारी बेटियों का भविष्य बेहतर बने।निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, दमयंती साहू, जागेश्वरी साहू, विजय साहू , अशोक सिन्हा, ईश्वर सोनकर, उमेश साहू, अनिता यादव, विनय जैन, लोकेश टंडन, आयुश दीवान, मिश्री पटेल , फलेंद्र साहू, उपस्थित रहे।







