केंद्रीय बजट पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी प्रतिक्रिया,बजट को करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों का पिटारा बताया

यह बजट अर्थ से सामर्थ्य तक, अंत्योदय से अभ्युदय तक और साधन से समाधान तक की एक स्वर्णिम यात्रा है – रंजना साहू केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया,जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की खर्च योजनाएं, कर प्रस्ताव और नीतिगत दिशा-निर्देशों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई,यहाँ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों का पिटारा बताया,प्रेस नोट जारी करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा ग्राम विकास, श्रमिक विकास, कृषि विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट,महिला सशक्तिकरण,युवाओं के उत्थान के साथ माध्यम वर्ग को समर्पित है यह आम बजट,मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर AI तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, विकसित भारत बजट हर गाँव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है।बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा।यह बजट अर्थ से सामर्थ्य तक, अंत्योदय से अभ्युदय तक और साधन से समाधान तक की एक स्वर्णिम यात्रा है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दर्शाने वाले इस बजट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी का हर भारतवासी की ओर से हार्दिक अभिनंदन।

Recent Posts