मेला समिति के स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप धमतरी-: शहर के पास महानदी के तट पर माघ पूर्णिमा पर लगने वाला डोगापथरा एवं रूद्रेश्वर घाट पर रूद्री मेला पुरातन काल से आध्यात्मिक दृष्टिकोण से क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखते हुए आस्था का केंद्र के रूप में चीन्हाकींत है जिसे और भी अच्छे से अच्छे स्वरूप में आयोजित किए जाने हेतु देवपुर डोंगा पथरा मेला समिति के साथ शहर के धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन को साफ सफाई तथा नदी में पर्याप्त पानी की व्यवस्था पूर्णिमा स्नान हेतु किए जाने संबंधी सुझाव दिए हैं इसके साथ ही शर्मा ने कहा है कि वर्तमान में निर्माणधीन सड़क के कारण मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए धूल से बचाव हेतु जल छिड़काव की व्यवस्था की जाए। उन्होंने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि मेला के आध्यात्मिक महत्व को आगे बढ़ाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति क्षेत्र की इस पहचान में अपना योगदान देकर सहभागिता प्रदान करें। निरीक्षण के उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, मेला समिति के सचिव यतीश भूषण श्रीवास्तव, देवपुर के सरपंच देवलाल साहू, तिलक राम साहू, प्यारेलाल यादव ,चेतन लाल यदु, धन्नू जांगड़े, कैलाश साहू, आत्माराम ध्रुव, पिन्टू यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।







