“पार्षद कशीमुद्दीन कुरैशी के प्रयास से कब्रिस्तान में विकास कार्य स्वीकृत”

“नेता प्रतिपक्ष के प्रयास से बालोद कब्रिस्तान में होंगे विकास कार्य”
, “कलेक्टर से मुलाकात कर सौंपी थी पांच कार्यों की सूची, दो की मिली स्वीकृति”

बालोद :-जिला खनिज संस्थान न्यास बालोद से बालोद कब्रिस्तान के लिए दो कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। इसमें बालोद कब्रिस्तान में सीसी रोड निर्माण व चबूतरा निर्माण एवं बैठक व्यवस्था है। यह कार्य नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका बालोद कशीमुद्दीन कुरैशी के प्रयास से मिला है। कशीमुद्दीन ने कलेक्टर को पांच कार्यों की सूची सौंपी थी जिसमें दो की स्वीकृति मिली है।
सहायक नोडल अधिकारी जिला खनिज संस्थान न्यास जिला बालोद द्वारा नगर पालिका परिषद बालोद को पत्र भेजकर दो कार्य की स्वीकृति की जानकारी देते हुए उक्त कार्यों का प्रस्ताव, प्राक्कलन आदि बनाकर शीघ्र भेजने निर्देशित किया गया है। इन कार्यों में कब्रिस्तान बालोद में सीसी रोड का निर्माण हो सकेगा। इसके अलावा चबूतरा व बैठक की व्यवस्था के लिए भी राशि स्वीकृत हुई है।

नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद बालोद कशीमुद्दीन कुरैशी ने बताया कि समाज के द्वारा कब्रिस्तान में अनेक विकास कार्यों की आवश्यकता महसूस की गई थी। इसके आधार पर उनके द्वारा कलेक्टर से मुलाकात कर पांच कार्यों की सूची सौंपी गई थी। इनमें से दो कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। शेष तीन कार्यों की स्वीकृति के लिए भी प्रयास किया जाएगा। कशीद्दीन ने बताया कि कलेक्टर से मुलाकात करने के समय उनके साथ प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग शेख मतीन व शाहनवाज खान, शकील खान भी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष कशीमुद्दीन कुरैशी ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शेष कार्यों की स्वीकृति भी जल्द ही मिल जाएगी।

Recent Posts