आज ग्राम संबलपुर में हाईवे रोड एनएच 30 में जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा चक्का जाम किया गया जिसमें लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद

एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली चक्का जाम में ट्रैक्टर लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर संबलपुर नेशनल हाईवे के बीचो-बीच ट्रैक्टर में प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी के सरकार को ललकारते हुए कहा कि किसानों के वोट के भरोसे एक इंजन का सरकार बनाकर चला नहीं पाया फिर नाम बदलकर जनता के बीच डबल इंजन का सरकार लाएं लेख राम साहू ने कहा कि मेरे किसान भाइयों इस सरकार ने जनता एवं किसान को धोखा देने का काम किया है किसान के टोकन 50 क्विंटल के काट कर 30 क्विंटल खरीद रहा है और 20 क्विंटल को सरेंडर करवा रहा है किसान खून पसीना एक कर धान पैदावारी किया है जब 50क्विंटल का टोकन कांटे तो 50 क्विंटल लेना चाहिए नहीं लेना है तो क्यों किसान को धोखा दे जा रहा है इस किसान विरोधी सरकार किसान को चोर साबित कर रहा है घर-घर जाकर किसानों के धान को चेक करवा रहा है जो इतिहास में आज तक कोई भी सरकार नहीं किया है लेख राम साहू ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार को पूर्व कांग्रेस सरकार भूपेश भैया के सरकार से सीखना चाहिए कि किस के धान कैसे खरीदा जाता है और कैसे सुरक्षित रखा जाता है विष्णु देव की सरकार ने 2 साल में ऐसे बड़े-बड़े मूसवा चूहा पाल रखा है की सरकार के करोडो का धान का गए ऐसे ही रवैया रहा तो 5 साल में पूरे छत्तीसगढ़ को खा जाएगा एसडीएम धमतरी के आश्वासन पर दो दिवस के भीतर सभी किसान के धान खरीदा जाएगा सुनकर सभी किसान संतुष्ट हुए लेख राम साहू ने विष्णु देव सरकार को भाषण के दौरान कहा कि अगर दो दिवस के भीतर सभी किसान के धान नहीं खरीदा तो इस बार चक्का जाम , उग्र आंदोलन के रूप लेगा लेख राम साहू ने सभी किसान भाइयों एवं कांग्रेसियों को चक्का जाम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिए

Recent Posts