कुर्रा में हुआ मानस प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी-: कुर्रा में तीन दिवसीय रामायण सम्मेलन आयोजन किया गया इसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा उपस्थित होकर संबोधित करते हुए कहा कि जन्मभूमि, कर्मभूमि और देवभूमि तीनों के प्रति समर्पण के साथ सेवा का भाव सिखाती है रामचरितमानस और यहीं से हमारा राष्ट्र एकता एवं मजबूती की ओर आगे बढ़ेगा इसके लिए रामचरितमानस को घर-घर पहुंच कर आने वाली पीढ़ी में धर्म एवं संस्कृति तथा अध्यात्म के प्रति संस्कार का बीज आरोपित करना है तभी ऐसे कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध होगी वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता के रहना नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि रामायण एक ग्रंथ नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति है जिसमें जीवन के सारे रहस्यों को सफलतापूर्वक सुलझाने का मंत्र छिपा हुआ इसके लिए सारे लोगों से आत्मसात करके अपने जीवन को खुशहाल बनाएं वही विशेष अतिथि के रूप मे, अमन राव भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्ष मुरली यदु,दानी राम साहू कोषाध्यक्ष राज़ मानस संघ , घासी राम साहू भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से भीमसेन साहू गोपाल साहू तामेश्वर सेन आत्माराम साहू ओम प्रकाश साहू प्रभु राम साहू चिरंजीवी हिरवानी मंच पर उपस्थित रहे।







