महापौर रामू रोहरा ने नगर निगम कार्यालय में किया ध्वजारोहण, हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर रामू रोहरा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।वहीं शहर के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक में नगर निगम सभापति (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने तिरंगे को नमन कर देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के आदर्शों पर चलने, लोकतंत्र को मजबूत करने और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। समारोह में नगर निगम के अधिकारी,पार्षदगण,कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। नगर निगम द्वारा आयोजित यह आयोजन अनुशासित एवं गरिमामय रूप से संपन्न हुआ।

Recent Posts