बोरिद खुर्द में मानस गान सम्मलेन के समापन कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख शामिल हुए

श्री राम नाम में ही संपूर्ण सृष्टि समाहित है, अन्य सभी चिंतन व्यर्थ है_दीपक सिंह ठाकुर

बोरिद खुर्द में नवयुवा जय मां शीतला मानस प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से त्रि दिवसीय भव्य सस्वर मानस गान सम्मलेन के आयोजन किया गया जिनके समापन कार्यक्रम के आथित्य में हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा आयाम श्री दीपक सिंह ठाकुर शामिल हुए और जन मानस को संबोधित करते हुए कहा श्री राम में सारी सृष्टि समाई हुई है कलयुग में श्री राम नाम का जाप ही लोगो को भव से पार लगाएगी ,रावण त्रिलोक विजेता था इस बात का उसे अपने आप पर अभिमान था रावण का चरित्र ,भाई और समाज के प्रति उनका व्यवहार ने लंका का संपूर्ण विनाश कर डाला , आज हमें भगवान श्री राम जी के आदर्शो को देखने की तथा पालन करने आवश्यकता है जो 14 वर्ष की वनवास काल में अपने रघुकुल की मर्यादा को रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ में लेते हुए शांति की खोज किया , जिसमें माताओं को कौशिल्या कैकई, सुमित्रा, अम्बा जैसे अपने बच्चों को संस्कार देना होगा, भरत भैया जैसा त्याग और शेषनाग अवतार भैया लक्ष्मण जैसा समर्पण ,श्री हनुमंत लाल जैसा भक्त ने अपने प्रभु की सेवा की आज समाज में हमें सभी का सहयोग करना चाहिए साथ ही साथ अपने सनातन धर्म में अडिग रहना चाहिए मंच से उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को पांच वचन में देते हुए समाज की आंतरिक सुरक्षा ,असमाजिक तत्वों का निगरानी,नशापान से दूर,स्वालंबन,अवैध गतिविधि पर लोगो जागरूक किया उक्त अवसर पर हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद, गौतम साहू, जागेश्वर नेताम, सितेश नेताम, आशीष पटेल, कमलनारायण साहू, रूपेश साहू, नीरज सिन्हा, रमेश सोनवानी, लोकेश साहू, गुरुदयाल हेवार, हिमेश चक्रधारी, तिलक पटेल, भूपेंद्र साहू, मुकेश साहू, नोहरसिंह नेताम, मनोहर सिन्हा, यशवंत साहू पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

Recent Posts