प्रभु राम के आदर्श वर्तमान समाज के लिए है प्रेरणादाई-: हिमानी साहू

लाल बगीचा वार्ड में रामलला की हुई विशेष पूजा अर्चना, पार्षद हिमानी हुई शामिल धमतरी-: लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 में पार्षद-विभागाध्यक्ष विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग हिमानी भागवत साहू ने श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या रामजन्म भूमि की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर प्रभु श्री राम जी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त कर वार्डवासियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज के लिए भगवान राम का आदर्श जीवन चरित्र प्रेरणादाई है जिससे समाज की खुशहाली की नींव रखी जा सकती है प्रभु राम का जीवन चरित्र युगों युगों तक विश्व समुदाय का पथ प्रदर्शन करता रहेगा और इसे ही पूरे विश्व में वसुदेव कुटुंबकम की भावना का संचार होते हुए विश्व शांति स्थापित होगी। हिमानी ने आगे कहा किप्रभु श्री राम जी की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी सद्भाव निरंतर बना रहे इसके लिए हम सभी को धार्मिक आयोजनों के साथ ही अपने जीवन को धर्म कर्म में लगाकर दूसरों को भी इस कार्य में जोड़ने के लिए प्रेरित करें तो यही सच्ची समाज तथा धर्म सेवा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में शामिल हैं।

Recent Posts