धमतरी। जोधापुर अंबेडकर चौक म्युनिसिपल स्कूल चौक में जल आवर्धन योजना के तहत पाईप लाईन विस्तार की वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य अब धरातल पर उतरने जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार पाईप लाईन विस्तार का कार्य 30 जनवरी एवं 5 फरवरी को सुबह से शाम तक किया जाएगा। लंबे समय से पाईप लाईन का विस्तार नहीं होने के कारण वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पाईप लाईन विस्तार के बाद अब कई वार्डों को सीधे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से नियमित और पर्याप्त जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे गर्मी के मौसम में जल संकट की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि वर्षों से लंबित समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और सक्रिय कार्यशैली को दर्शाता है
।







