मेंनोनाइट स्कूल में एलुमनी रियूनियन

मेंनोनाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में 1989-2000 बैच के भूतपूर्व विद्यार्थियों ने शनिवार को रियूनियन कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। सभी भूतपूर्व विद्यार्थी स्कूल की घंटी बजते ही प्रांगण में कतारबद्ध होकर अपनी पुराने शिक्षकों के साथ एकत्रित हुए और राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। 25 वर्षों बाद सभी दोस्त एक दूसरे से मिलकर खुशी से भर गए और गले मिलकर सबने एक दूसरे का स्वागत किया। सभी विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा परचम लहरा रहे हैं ।कोई मुंबई, दिल्ली, पुणे, जबलपुर से आया तो कुछ लोग रायपुर, बिलासपुर और कवर्धा से बहुत से लोग धमतरी से और एक विद्यार्थी सात समुद्र पार ऑस्ट्रेलिया से कार्यक्रम में शामिल हुए।गुरुजनों का स्वागत पौधा और शॉल श्रीफल देकर किया और एक एक कर सबने अपना परिचय दिया और स्कूल की खट्टी मीठी यादों को और अपने अनुभवों को सबके साथ साझा किया। इन पच्चीस वर्षों में कुछ शिक्षक और कुछ साथी नहीं रहे उनको भी श्रद्धांजलि देकर शांति की प्रार्थना की गई। सभी भूतपूर्व विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर अपने स्नेह को प्रकट किया। सभी साथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। दोपहर भोजन के बाद सभी ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया और अपनी कक्षाओं में अपनी पुरानी जगहों पर बैठकर पुराने दिनों को ताजा किया और चौधरी सर द्वारा इनकी क्लास भी ली गईं। कार्यक्रम के अंत में गेम खेलकर सभी फिर से जोश में आ गए और धन्यवाद ज्ञापन पश्चात सुबह के कार्यक्रम का समापन हुआ। शाम को शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट जिंजर में संगीतमई शुरूआत करते हुए बहुत से रोचक गेम्स खेले गए और सभी मस्ती से झूम उठे।सभी ने खूब मस्ती की गाने गाए नृत्य किए और रियूनियन का भरपूर आनंद लिया। दूसरे दिन सभी साथियों ने बस के सफर और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हुए जबर्रा इको टूरिस्ट प्लेस में पिकनिक मनाया और स्थानीय आदिवासी खाने का लुफ्त उठाया। बहुत सारी मीठी यादों को अपनी आंखों में समाकर सभी साथी अपने घरों को विदा हो गए।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश