मोदी जी की ‘मन की बात’ 129वीं कड़ी ने दिया राष्ट्रनिर्माण का संदेश : मोनिका देवांगन

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। भाजपा मंडल गंगरेल के ग्राम अछोटा में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मोदी जी की मन की बात सुनी गई ।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायी विचार साझा किए।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। उन्होंने मातृशक्ति, किसानों, युवाओं और समाजसेवियों के योगदान की सराहना करते हुए सभी से राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा भारतीय संस्कृति और मूल्यों को सशक्त करने का संदेश दिया। ‘मन की बात’ का यह एपिसोड देशवासियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बना। इस अवसर पर भाजपा मंडल गंगरेल के अध्यक्ष मोनिका देवांगन जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन मंडल महामंत्री हेमंत साहू बोरिदखुर्द बूथ अध्यक्ष चेतन मलागर उपस्थित रहे।

Recent Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होली की बधाई देने भिलाई निवेश पहुंचे लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग और क्षेत्र वासियों को भी होली की बधाई दी और उनके सुख समृद्धि की कामना की और जम के होली मनाई।

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग