भाजपा धमतरी ने गुरुद्वारा के सामने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया वीर बाल दिवस

धमतरी।भारतीय जनता पार्टी धमतरी द्वारा गुरुद्वारा के समक्ष वीर बाल दिवस अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्रों—साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करने हेतु आयोजित किया गया। मंच में ज्ञानी गण के रूप में सरदार विजय सिंह सरदार अरुण सिंग सरदार जस्सी सिंग जी उपस्थित रहे इन्होंने भी गुरुज्ञान के महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि वीर बाल दिवस भारत की आत्मा, साहस और धर्मरक्षा की अमर गाथा का प्रतीक है। अल्पायु में साहिबजादों ने अत्याचार के सामने झुकने के बजाय धर्म और सत्य की रक्षा हेतु शहादत दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस की घोषणा देश के इतिहास में छिपे ऐसे महान बलिदानों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कदम है। यह दिवस बच्चों और युवाओं में देशभक्ति, आत्मसम्मान और त्याग की भावना को प्रबल करता है। महापौर जगदीश रामु रोहरा ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सिख परंपरा में साहस, सेवा और समर्पण की जो भावना है, वही भारत की सांस्कृतिक शक्ति है। उन्होंने कहा कि धमतरी की धरती हमेशा से भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रही है और ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और मजबूत होती है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि साहिबजादों की शहादत यह सिखाती है कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए दृढ़ निश्चय सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का पूरा जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और मानवता की रक्षा को समर्पित था। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत की स्वतंत्रता और संस्कृति असंख्य बलिदानों से सुरक्षित है। साहिबजादों ने अपने धर्म और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देकर पूरे विश्व को साहस का संदेश दिया।‌जिला महामंत्री राकेश साहू ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मृति का नहीं, बल्कि संकल्प का दिवस है। हमें साहिबजादों के त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल ने किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता, अखंडता एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जसपाल छाबड़ा,हरजिंदर छाबड़ा,कविंद्र जैन, विजय साहू,राकेश चंदवानी राजीव चंद्राकर गौरव मगर चिराग आथा रोहिताश मिश्रा विभा चंद्राकर हिमानी साहू भारती साहू रीटा बंजारे अनीता अग्रवाल आशा लोधी चंद्रभागा साहू मनीष साहू शुभांक मिश्रा विशाल रामरख्यानी उमेश साहू जिला मीडिया प्रभारी भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग