राजनीति में शुचिता और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थे अटल जी : मोनिका देवांगन

ग्राम सोरम में स्व.अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती स्मृति दिवस के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भारत रत्न, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, प्रखर वक्ता, महान कवि एवं लेखक, आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर आज ग्राम पंचायत सोरम में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन ने उपस्थित होकर अटल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । मोनिका देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय राजनीति में शुचिता, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रतीक थे। उनका जीवन सादगी, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प का अद्भुत उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधियों ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन भाजपा गंगरेल मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश यादव ग्राम सरपंच श्यामसुंदर सिन्हा सोसायटी अध्यक्ष गोरखनाथ सिन्हा राजाराम निषाद सभी पंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग