अटल जी के जन्मदिवस पर ग्राम कुर्रा में प्रतिमा का भव्य अनावरण, महापौर रहे मुख्य अतिथि

भाजपा मंडल रावां के अंतर्गत ग्राम कुर्रा में भारत रत्न, श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी नगर निगम के महापौर माननीय रामू रोहरा रहे। इस अवसर पर अटल जी के आदर्शों, विचारों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण करते हुए विधिवत दीप प्रज्ज्वलन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन सत्य, सुशासन, राष्ट्रभक्ति और मानवता को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हम सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रकाश स्तंभ है, जो देशहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रज्ज्वलित दीपक अटल जी द्वारा दिखाए गए सत्य, सुशासन और राष्ट्रसेवा के पथ का प्रतीक बना। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा मंडल रावां के अध्यक्ष अमन राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी हेमंत माला, परमेश्वर साहू, छत्रपाल सिन्हा, पूर्व सरपंच खम्हन साहू, सुकलाल साहू, लोचन साहू, कांशीराम, यशवंत साहू, शत्रुहन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग