शहर में दहशत फैलाने वाले हथियारबंद बदमाशों पर धमतरी पुलिस का शिकंजा तलवार एवं डंडे जब्त कर 04 आरोपी गिरफ्तार गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही: घर में घुसकर मारपीट एवं धमकी देने वाले चार आरोपी न्यायिक रिमांड पर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा धमतरी में प्रार्थिया के घर में घुसकर तलवार एवं लाठी–डंडों से लैस होकर जान से मारने की धमकी देने तथा दहशत फैलाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार एवं लकड़ी के डंडे भी जब्त किए गए हैं।घटना का विवरण टिकरापारा धमतरी से प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे वह अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी। इसी दौरान 10 से 12 व्यक्ति तलवार, बेसबॉल स्टिक एवं लाठी–डंडे लेकर जोर–जोर से दरवाजा धक्का देते हुए उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने प्रार्थिया के भाई निखिल के संबंध में पूछताछ करते हुए गाली–गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थिया का गला भी पकड़ लिया।प्रार्थिया किसी तरह स्वयं को छुड़ाकर अपनी मां तारा निर्मलकर के घर पहुंची लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए और घर में घुसकर उसकी मां को धक्का देते हुए हथियार लहराकर भय एवं दहशत का माहौल निर्मित करने लगे। बीच–बचाव किए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस की कार्यवाही एवं गिरफ्तारी प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत धारा 296 351(2) 189(4) 190 191(3) 331(6) बीएनएस एवं धारा 25 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 25 नवंबर 2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी राहुल मसीह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार तथा अन्य आरोपी अविनाश मसीह भोला यादव एवं शुभम नेताम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे जब्त किए गए हैं।गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) न्यायालय धमतरी के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते(01) राहुल मसीह पिता राजेश मसीह उम्र 26 वर्ष निवासी टिकरापारा शारदा चौक धमतरी।(02) भोला शंकर यादव उर्फ सागर यादव पिता फुलवंत यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड बजरंग चौक गोपी होटल के सामने धमतरी।(03) शालेम मसीह उर्फ अविनाश मसीह, पिता राजू मसीह, उम्र 20 वर्ष, निवासी टिकरापारा तालाब के पास धमतरी।(04) शुभम नेताम पिता रमेश नेताम उम्र 24 वर्ष निवासी रिसाईपारा पश्चिम धमतरी।धमतरी पुलिस की आमजन से अपील धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी अवैध हथियार रखने मारपीट धमकी अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।धमतरी पुलिस – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई, आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।






