करेली बड़ी उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियांधमतरी। नगर पंचायत करेली बड़ी में आगामी उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को हसदा में भाजपा मेघा मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक में चुनाव प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. शशि पवार सहप्रभारी एवं जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा तथा सहप्रभारी एवं नगर पालिका परिषद कुरूद की अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी ठा. शशि पवार, अरुण सार्वा एवं ज्योति चंद्राकर ने कहा कि नगर पंचायत करेली बड़ी का उपचुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी सक्रियता, समर्पण एवं समन्वय के साथ निभानी होगी। सभी का साझा लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में विजय दिलाना होना चाहिए। इसके लिए केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी निर्णयों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। कार्यकर्ता आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करें और सरकार के सकारात्मक कार्यों को तथ्यों के साथ जनता के सामने रखें। साथ ही जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें।बैठक में चुनाव की दृष्टि से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम तैयार करने मतदाताओं से सतत संपर्क स्थापित करने स्थानीय जनसमस्याओं की जानकारी जुटाने तथा प्रभावी जनसंपर्क अभियान संचालित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ निर्धारित कार्ययोजना पर अमल करने की जिम्मेदारी दी गई।नेताओं ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के साथ निरंतर संवाद सबसे महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन–जन तक पहुंचाना होगा।बैठक में ये रहे उपस्थित इस अवसर पर भाजपा मेघा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत, होरीलाल साहू सहित मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रीत राम देवांगन, कुशलकांत साहू, होरीलाल साहू, बिरेंद्र साहू, संतोष सोनी, महेंद्र साहू, श्याम साहू, विद्या यादव, सरिता साहू, राजेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसके अलावा दानेश्वर सिन्हा, खुमेंद्र साहू, जितेश्वर साहू, प्रदीप साहू, गौतम साहू, डेमू राम साहू रोहित साहू सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।बैठक में सभी ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगामी उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Recent Posts