धमतरी-: भगवान सूर्य देव की उपासना का आस्था एवं श्रद्धा से परिपूर्ण महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा पर छठ का व्रत रखने वाले भक्तों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अवस्था का सामना न करना पड़े इसलिए अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा नगर निगम के माध्यम से आमा तालाब पहुंचने वाले व्रतियों के सुविधाओं का विस्तार करते हुए घाट की विशेष सफाई व्यवस्था के साथ ही प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। सोनी ने कहा है कि हमारा धर्म अध्यात्म एवं संस्कृति मे समाहित संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम के माध्यम से प्रत्येक बुनियादी व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से उपलब्धता हमारा नैतिक धर्म है जिसके लिए हम सदैव प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे।उक्त विशेष अभियान में पार्षद कुलेश सोनी के साथ मुकेश शर्मा नीलमणि पावरिया अशोक साहू सुनील रजक अनिकेत सोना नविन रजक विजय रात्रे सहभागिता सुनिश्चित रही।






