सोनपुर मोड़ पर हुई झपटमारी का त्वरित खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी बिरेझर, थाना कुरूद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ई-रिक्शा चालक से मोबाइल फोन झपटकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।घटना का विवरण:प्रार्थी सागर शर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपुर ने चौकी बिरेझर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 10 बजे वह सवारी छोड़कर अपने ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोनपुर मोड़ के पास वाहन की गति धीमी होने पर एक व्यक्ति दौड़कर आया और उसके हाथ से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 8,000/- रूपये थी, झपटकर फरार हो गया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बिरेझर,थाना कुरूद द्वारा तत्काल चौकी में अपराध क्रमांक 344/2026, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस की त्वरित कार्यवाही:मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरेझर पुलिस ने तत्काल आरोपी की पतासाजी शुरू की। विवेचना के दौरान संदेही जितेंद्र नवरंगे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से प्रार्थी का छीना गया वीवो मोबाइल फोन गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपी जितेंद्र नवरंगे, उम्र 38 वर्ष, को दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय, कुरूद में न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया।गिरफ्तार आरोपी का विवरण:जितेंद्र नवरंगे, पिता स्व. कोमल नवरंगे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कोडेबोड चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने मोबाइल एवं अन्य कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या चौकी को दें।आदतन आरोपी जितेन्द्र नवरंगे, पिता कोमल नवरंगे, उम्र 35 वर्ष का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड तैयार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी एवं चौकी बिरेझर में मवेशी तस्करी, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा सहित कुल 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें दो प्रकरणों में न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया जा चुका है, जबकि अन्य प्रकरण विचाराधीन हैं। आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर दो बार हमला किए जाने के मामले भी दर्ज हैं। आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसके विरुद्ध विस्तृत आपराधिक फाइल तैयार की जा रही है, ताकि नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा सके।






