धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही: युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू धमतरी पुलिस के गिरफ्त में

आरोपी के विरुद्ध विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप,होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार थाना सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही,अपराध क्रमांक 249/2026 में धारा 108 बी.एन.एस. के तहत आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेलएसपी धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने होटल में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार किया है।प्रेम प्रसंग, विवाह का प्रलोभन एवं प्रताड़ना का आरोप-:प्रकरण के अनुसार, मृतिका पिंकी मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजमहल चौक, समनापुर रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम को आरोपी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू द्वारा प्रेम प्रसंग एवं विवाह का प्रलोभन देकर विश्वास में रखा गया था। बाद में मृतिका को आरोपी के अन्य लड़कियों से संबंध होने की जानकारी मिली, जिसके संबंध में स्पष्टता प्राप्त करने के लिए वह दिनांक 24.09.2026 को धमतरी आई और स्थानीय होटल सी.जी.-05 के कमरा नंबर 106 में रुकी थी।दिनांक 25.09.26 की शाम आरोपी उससे मिलने होटल पहुंचा। आरोप है कि विवाह के संबंध में बात करने पर आरोपी ने विवाह से इनकार करते हुए मृतिका के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की तथा उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पूर्व में भी आरोपी द्वारा इसी प्रकार प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है। इस घटनाक्रम से व्यथित होकर मृतिका ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।विवेचना में साक्ष्य मिलने पर आरोपी गिरफ्तारमर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 249/2026, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता से संबंधित साक्ष्य मिलने पर उससे पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी गई है।प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण-नाम: टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू पिता का नाम: रविराम साहू उम्र: 22 वर्ष निवासी: गोकुलपुर, वार्ड क्रमांक 36, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)धमतरी पुलिस अपराधों के विरुद्ध सतत कार्यवाही, आमजन की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध।

 

Recent Posts