
कांग्रेसियो ने पकड़ी ओवरलोड रेत से भरी बिना रायल्टी के पाँच हाईवा और एक महाराष्ट्र की गाड़ी बीती रात एक बार फिर से कांग्रेस के शहर कांग्रेस के दोनों अध्यक्ष गौतम वाधवानी योगेश शर्मा व निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने पाँच हाईवा और एक महाराष्ट्र की गाड़ी को बिना पीटपास के पकड़कर प्रशासन को सुपुर्द किया आगे नेताओ ने बताया की इसके पूर्व भी हमने गाड़ी पकड़कर प्रशासन को सुपुर्द कर कलेक्टर से इस पर लगातार कार्रवाई करने की मांग की थी और कहा था कि अगर प्रशासन कार्यवाही नहीं करेगा तो हम सड़क पर उतर कर कार्यवाही करेंगे और प्रशासन का कोष बढ़ाने का कार्य करेंगे इसी सिलसिले में बीती रात लगभग दस बजे गाड़ियो को रोककर खनिज अधिकारियों कॉल करके संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई रिस्पॉन्स नही आने पर पुलिस

प्रशासन को सूचना दी गई खनिज अधिकारियों के समय पर न आने से ड्राइवर गाड़ी छोड़ भाग गए इसमें से एक गाड़ी जो महानदी धर्म काटा में महाराष्ट्र की एमएच 27 बीके 8851 को जब नायब तहसीलदार लोकेश साहू ने खनिज विभाग ले जाने की बात कही तो वहा के संचालक ने ड्राइवर न होने की बात कहते हुए जुबान देता हूँ ड्राइवर आएगा गाड़ी आपको सुपुर्द कर दूँगा निवेदन किया वही एक हाइवा संचालक से जब तहसीलदार ने पूछा की ये पोरा तिहार टोकन क्या है तो संचालक उन्हें बोला की आप नए नए हो लगता है आपको एक दो दिन में पता चल जाएगा जिसपर नायब तहसीलदार वहाँ से खाली लोट आए वही अन्य हाइवा वाहन से पूछा गया किस डंप से लोड किया गया है तो किसी ने दोनर के पवार तो किसी ने नवलानी और चंद्राकर का डंप होना बताया तीन हाइवा गाड़ी को पकड़कर कंपोजिट बिल्डिंग ले गए दो हाइवा ड्राइवर गाड़ी छोड़ भाग गए पूरी घटना क्रम से कांग्रेसियों ने खनिज विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को सवाल पूछ रहे हैं की खनिज विभाग के सुस्तरवैये के कारण आज बिना रॉयल्टी के दोड़ रही गाड़ियो का कोन जिम्मेदार है और पोरा तिहार टोकन सिस्टम को खनिज विभाग उजागर करे कल जितनी भी गाड़िया जब्त हुई सब में एक जैसा स्टीगर का लगा होना प्रशासन के ऊपर कई सवालिया निशान खड़े कर रहा है प्रशासन ने क्या महाराष्ट्र की गाड़ियो को रेत परिवहन करने के लिए छूट दे दी है क्या ऐसे कई सवाल हैं जो नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं कल जो खनिज विभाग ने आने में देरी की उससे पूरे अवैध खनन के सिंडीकेट को जानकारी हो गई और गाड़ियो वही डंप पर खड़े हो गई गाड़ियो को सुपुर्द करवाने में मुख्य रूप से योगेश शर्मा गौतम वाधवानी दीपक सोनकर अविनाश मरोठे आशुतोष खरे शंकर माखीजा पंकज देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे






