धमतरी। ब्राम्हण पारा वार्ड क्रमांक 15 में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आँगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं आत्मीयता के साथ किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की मातृशक्ति, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, बच्चे एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं मातृशक्ति के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न उपयोगी सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद कोमल सार्वा द्वारा बच्चों के लिए यूनिफार्म एवं मिठाई का वितरण किया गया। वहीं ईश्वरी पटवा द्वारा खीर रुखमनी नामदेव एवं नेहा नामदेव द्वारा पूड़ी-सब्जी डोल प्रतिमा सोनी द्वारा सब्जी गार्गी शर्मा द्वारा फल निर्मला तिवारी द्वारा सिस कलर पेंसिल एवं स्लेट, तथा ममता कुम्भकार द्वारा स्लेट एवं कलर चौक का वितरण किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मातृशक्ति ईश्वरी पटवा डोल प्रतिमा सोनी एल्डरमैन अशोक सिन्हा रानी साहू रेणुका सोनी स्वाति शर्मा ज्योति सोलंकी संगीता वाहिले सावित्री कुम्भकार उर्वशी कुम्भकार पूर्णिमा कुम्भकार योगिता तिवारी लता दुबे गार्गी शर्मा तुलेश्वरी रजक सेवती रजक कृति तिवारी रुखमनी नामदेव सावित्री नामदेव श्वेता कुम्भकार नेहा नामदेव दुलोरिन कुम्भकार मनीषा यादव सुमिया नामदेव राधिका कुम्भकार चन्द्रकली कुम्भकार श्वेता सोनी प्रतीक्षा रिगरी रानी तिवारी मधुलता श्रीवास्तव शेष कुमारी रजक ममता सोनकर पूजा साहू नम्रता साहू पायल नामदेव आकृति शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं छोटे बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन अवसर पर वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों आँगनबाड़ी के समस्त कार्यकर्ताओं, वार्डवासियों, मातृशक्ति एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगी जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा एवं मिलन कार्यक्रम समाज में आपसी स्नेह, सहयोग और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देते हैं तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सहभागिता को मजबूत करते हैं।






