आंगनबाड़ी केंद्र जोधापुर एवं डाक बंगला वार्ड में हुआ आयोजन, महिलाओं एवं बच्चों को योजनाओं की दी गई जानकारीधमतरी/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र जोधापुर वार्ड एवं डाक बंगला वार्ड में आंगन मिलन सेवा एवं हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ महिलाओं एवं बच्चों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पार्षद सुमन मेश्राम, दमयंती गजेंद्र, प्रियंका सिन्हा, पूजा कुंजाम महिला मोर्चा उपाध्यक्ष,अंकिता शर्मा,रीता बंजारे, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्राकर मैडम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए मेहंदी, चित्रकला एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा बनाए गए मेहंदी डिजाइनों एवं बच्चों की चित्रकला ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। साथ ही पौष्टिक एवं पारंपरिक पकवानों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें पोषणयुक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई।इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार का वितरण किया गया तथा गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और शासकीय स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास को लेकर जागरूक किया गया। हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान के माध्यम से मुनगा के पोषण संबंधी लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक परिवारों को अपने घरों में मुनगा लगाने एवं इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क कर लोगों से संवाद किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण संबंधी गतिविधियों और बच्चों के विकास से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।सभापति कौशिल्या देवांगन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के लिए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने अभियान के दौरान अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचकर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने घर-घर संपर्क सहित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डाली देवांगन, दीपमाला गजेंद्र, मितानिन प्रेमीन साहू, कुलेश्वरी साहू, चंद्रिका साहू,आशा टंडन, टेमीन बंजारे उपस्थित थे।






