एसपी धमतरी के निर्देश पर असामाजिक तत्वों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था आरोपी, सिहावा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पहुंचा सलाखों के पीछे पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों, गुंडे-बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने तथा आमजन में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।घटना का संक्षिप्त विवरण-थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खडपधरा के स्कूल पारा के पास मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है।सूचना मिलते ही सउनि. श्यामकुमार सोरी एवं सिहावा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को आतंकित करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का धारदार चाकू विधिवत जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी हेम कुमार निषाद, पिता इतवारी निषाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खडपधरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)अपराध विवरण अपराध क्रमांक: 76/2026 धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।धमतरी पुलिस द्वारा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।धमतरी पुलिस की अपील:आम नागरिक किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अवैध हथियार रखने वाले व्यक्ति अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।






