धमतरी, 27 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण पूर्व पार्षद अचलाकिशन सोनी के निवास, ब्राम्हण पारा वार्ड में किया गया। इस अवसर पर वार्ड के कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।कार्यक्रम के 138वें संस्करण में प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की दसवीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति पर अपने विचार रखे। उन्होंने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी पर उनके योगदान को याद किया तथा जनगणना में जनभागीदारी, भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्त युवा अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही, प्रतापगढ़ की महिलाओं द्वारा आंवला उत्पादों के माध्यम से रोजगार सृजन एवं महिला सशक्तीकरण के प्रयासों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में देशवासियों को राष्ट्र निर्माण सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डोल प्रतिमा सोनी कार्यालय मंत्री खिलेश कुम्भकार, बूथ अध्यक्ष अमित साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता बसंत तिवारी किशन सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं वार्डवासी जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर वर्तमान पार्षद कोमल सार्वा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देता है।






