सड़क भूमिपूजन से पहले विधायक रोहित साहू ने महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में लिया आशीर्वाद

मड़ेली/छुरा- राजिम विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित राजिम-छुरा मार्ग सड़क निर्माण कार्य के लिए करीब 145.62 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम से पूर्व राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण विश्व के 13वें ज्योतिर्लिंग श्री महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम अघोर मठ विहावझोला मड़ेली जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) पहुंचकर पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने भगवान महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर विश्व कल्याण, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने अघोर पीठाधीश बाबा श्री रुद्रानंद प्रचंड वेग नाथ जी से भेंट कर उनका कृपा-आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक रोहित साहू ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की पवित्रता और क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उन्होंने राजिम-छुरा मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया।

Recent Posts