रंजना साहू ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा को मिली सशक्त सारथी,उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय स्वागत योग्य है। ईरानी के ओजस्वी नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।छत्तीसगढ़ को एक सशक्त सारथी के रूप में स्मृति ईरानी मिली हैं उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।







