तीज मिलन समारोह में संस्कृति और परंपरा का दिखा रंग

देवांगन समाज के तीज मिलन समारोह में छाई खुशियों की बहार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

मुख्य अतिथि कौशिल्या देवांगन सभापति नगर निगम धमतरी ने तीज समारोह की दी बधाई

महिलाओं ने सोलह सिंगार, रस्सा खींच, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ एवं जसगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक हिस्साधमतरी/ महिला प्रकोष्ठ जिला देवांगन समाज, जिला बालोद द्वारा ग्राम सिवनी स्थित देवांगन परमेश्वरी समाज भवन में तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवांगन समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। तीज मिलन समारोह के दौरान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा एवं संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सोल सिंगार, रस्सा खींच, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, जसगीत सहित अनेक कार्यक्रम शामिल रहे। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर हंसी-खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी की सभापति कौशिल्या देवांगन रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ बालोद की अध्यक्ष श्रीमती केशर देवांगन ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में कुलेश्वरी सुकदेव देवांगन, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग एवं सरस्वती टेमरिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद उपस्थित रहीं।इस अवसर पर रेखा देवांगन, महिला एवं बाल विकास विभाग भारती देवांगन, जिला उपाध्यक्ष बालोद (सिकोसा) दीपक देवांगन, अध्यक्ष जिला देवांगन समाज बालोद टिकेन्द्र देवांगन, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जिला देवांगन समाज बालोद बी.एल. देवांगन, पूर्व अध्यक्ष जिला देवांगन समाज बालोद लीना दिनेश देवांगन, सभापति नल-जल विभाग दुर्ग कुंती देवांगन, अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा तीजन बाई देवांगन, महिला समूह संचालिका बघमरा सुशीला देवांगन, पूर्व सरपंच मोहदीपाट शांता लुकचंद देवांगन, शिक्षक राजनांदगांव केदार देवांगन, पूर्व अध्यक्ष जिला देवांगन समाज बालोद तथा बहुरसिंह नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत सिवनी, बालोद सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।मुख्य अतिथि कौशिल्या देवांगन ने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं सामाजिक परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश भी दिया गया।अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान देवांगन समाज की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

 

Recent Posts