जिला मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए महापौर रामू रोहरा

राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के रंग में रंगा धमतरी धमतरी/ जिला मुख्यालय में आयोजित भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा शामिल हुए। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने समारोह में उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित किया। बच्चों के हाथों में तिरंगा पहुंचते ही उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बना। महापौर ने बच्चों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का महत्व बताया।उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है। नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण और हाथों में लहराते तिरंगों ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

Recent Posts