तहसील साहू समाज भवन के विकास एवं विस्तार कार्य का भूमिपूजन महापौर रामू रोहरा ने कहा सामाजिक भवन समाज की एकता और संस्कारों का केंद्र

₹24.94 लाख की लागत से होगा शेड निर्माण अतिरिक्त हॉल-कक्ष पार्किंग सहित विभिन्न विकास कार्य धमतरी/ पोस्ट ऑफिस वार्ड स्थित तहसील साहू समाज भवन के विकास एवं विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लगभग ₹24.94 लाख की अनुमानित लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन मुख्य अतिथि महापौर जगदीश रामू रोहरा के द्वारा किया गया। प्रस्तावित विकास कार्यों में शेड निर्माण,अतिरिक्त हॉल एवं कक्ष निर्माण,पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक विविध विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद समाज भवन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील साहू समाज शहर धमतरी की अध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रभागा साहू ने की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विपिन साहू प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन एवं लोक निर्माण विभाग के सभापति विजय मोटवानी उपस्थित रहे।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि सामाजिक भवन केवल ईंट-पत्थरों से निर्मित भवन नहीं होते, बल्कि वे समाज की एकता, संस्कार, परंपरा और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र होते हैं। तहसील साहू समाज भवन में लंबे समय से समाज की विभिन्न गतिविधियां संचालित होती रही हैं। भवन में सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता को देखते हुए ₹24.94 लाख के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता बेहद आवश्यक है। समाज भवन के विस्तार से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों, युवक-युवती परिचय सम्मेलन धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों तथा अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी। नगर निगम क्षेत्र में सभी समाजों के सामाजिक भवनों के विकास और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।महापौर ने कहा कि धमतरी शहर के विकास में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है और समाज की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने साहू समाज को विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय पर पूर्ण होना चाहिए, ताकि इसका लाभ समाज के सभी लोगों को लंबे समय तक मिल सके।चंद्रभागा साहू ने महापौर का जताया आभार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं तहसील साहू समाज शहर धमतरी की अध्यक्ष चंद्रभागा साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि तहसील साहू समाज भवन में लंबे समय से अतिरिक्त सुविधाओं और विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। समाज की इस आवश्यकता को समझते हुए महापौर रामू रोहरा द्वारा विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करना समाज के लिए अत्यंत प्रसन्नता और गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि ₹24.94 लाख की लागत से शेड, अतिरिक्त हॉल-कक्ष, पार्किंग सहित अन्य विकास कार्य होने से समाज भवन की उपयोगिता और सुविधाएं काफी बढ़ जाएंगी। अब समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान और आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी।चंद्रभागा साहू ने कहा कि समाज की ओर से महापौर रामू रोहरा का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने समाज की मांग को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों के लिए पहल की। उन्होंने कहा कि महापौर द्वारा सामाजिक भवनों के विकास को प्राथमिकता देना समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को दर्शाता है।उन्होंने नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने में जिस प्रकार सहयोग मिला है उसके लिए पूरा साहू समाज आभारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा और इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित पार्षदगण संतोष सोनकर अनीता अग्रवाल एल्डरमैन अशोक सिन्हा विजय सिंह ठाकुर सीमा चौबे गौरव मगर सहित साहू समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समाज की ओर से लक्ष्मी नारायण साहू निर्मला साहू, यशवंत साहू, लीलाराम साहू, रोहित साहू, गोपी किशन साहू, विजय गौतम साहू, रामकुमार साहू, रामेश्वर गंगबेर, जानकी साहू, ललित साहू, पितांबर साहू, बंसीलाल साहू, लालाराम साहू, हेमंत साहू, मदन साहू, अनिल साहू, ईश्वर साहू, देवेंद्र साहू, गिरीश साहू, नीलमणि साहू, लक्ष्मण साहू, संतोषी साहू, प्रवीण साहू, हेमलाल साहू, दुर्गेश साहू, केवल साहू, चंदूलाल साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने विकास कार्यों के भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर एवं नगर निगम के प्रति आभार जताया। सभी ने आशा व्यक्त की कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद तहसील साहू समाज भवन सामाजिक एकता सेवा संस्कार एवं सामुदायिक गतिविधियों का और अधिक सशक्त केंद्र बनेगा।

Recent Posts