कृषि को उन्नत एवं किसान को समृद्ध करने हेतु समर्पित भाव से योजनाओं व नीतियों का करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विस्तार-: विजय मोटवानी धमतरी-:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नियत तिथि 31 जुलाई से बढ़कर 14 अगस्त किए जाने पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा स्वागत करते हुए किस किसानो के हितकारी महत्वपूर्ण कदम एवं निर्णय बताया है मोटवानी ने कहा है कि किसान अपनी मेहनत को जब फसल के रूप में पूरा पूंजी के साथ लगा देता है तो कई बार उन्हें हताशा एवं परेशानियों का सामना किसी प्रकोप के कारण करना पड़ता है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को समृद्ध करके कृषि को उन्नत बनाने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरदान स्वरुप फसल बीमा योजना की सौगात दी है जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक सार्थक एवं सशक्त कदम है।






