एग्रोटेक पंजीयन की अवधि बढ़ाने नगर निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

अपनी उपज धान बेचने को कोई भी किसान वंचित न हो इसलिए बढ़ाई जाए अवधी-: विजय मोटवानी धमतरी-: साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों द्वारा अपनी उपज धान बेचने हेतु संयुक्त स्वामित्व के लोगों को इस बरसाती फसल वर्ष में फिर से एग्रोटेक पंजीयन प्रत्येक संयुक्त नाम दर्ज खातेदार को कराना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनिवार्य किया गया है, जिसकी नियत अवधि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी लेकिन अनेक किसान जानकारी तथा समुचित सूचना माध्यम के अभाव में इस पंजीयन से वंचित है इसलिए नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी को इस महत्वपूर्ण समस्या से किसानों द्वारा अवगत कराया जाने पर उन्होंने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की है कि किसान हित में एग्रोटेक पंजीयन की अवधि को आगे बढ़ाया जावे जिससे कोई भी किसान अपनी उपज को बेचने के लिए वंचित न हो और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किसने की सेवा तथा कृषि को समृद्ध करने की पवित्र उद्देश्य की पूर्ति भी हो सके।

Recent Posts