
बालोद पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बालोद पुलिस की बड़ी सफलता, 3 चोरी की बाइक बरामद”

बालोद :–पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में बालोद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
उक्त खुलासा साइबर सेल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर किया गया।
पुलिस ने एक मुख्य आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 22-23 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात नया पारा, बालोद निवासी एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी यामाहा एमटी (क्रमांक CG 23J 8556) चोरी हो गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 383/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राजहरा विकास पाटले के पर्यवेक्षण में थाना बालोद और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने बालोद, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही, अंडा, पुलगांव एवं दुर्ग क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आरोपी मुख्य मार्गों से बचते हुए ग्रामीण कच्चे रास्तों का उपयोग कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आखिरकार पकड़ लिया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रशांत साहू (23 वर्ष), निवासी गंजपारा, दुर्ग ने अपने साथ एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि दोनों आमटी गांव से बालोद पहुंचे और बारिश का फायदा उठाकर यामाहा बाइक चोरी कर दूसरी मोटरसाइकिल से टोचन कर ले गए। बाद में चोरी की बाइक को ग्राम आमटी स्थित नदी किनारे एक नर्सरी में छिपाकर रखा था। आरोपी ने दुर्ग-भिलाई क्षेत्र से एक पल्सर और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है। इस कार्यवाही मे
थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र0आरक्षक नर्मदा कोठारी , आरक्षक मोहन कोकिला, रवि साहू ,नागेश साहू एवं साइबर सेल प्रभारी स0उ0नि धरम भूआर्य , प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही,आरक्षक भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, संदीप यादव, आकाश दूबे, पूरन देवांगन ,गुलझारी साहू सहित थाना बालोद एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






