धमतरी। प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर योग अभ्यासिका रूचि खुशी साहू ने चर्चा की। योग को विषय के रूप में शामिल कर स्कूलों में पढ़ाने की मांग की मांग की।कक्षा 11 वीं की छात्रा रूचि साहू ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि आज के भागमभाग भरे जीवन में शरीर एवं मन को स्वस्थ रखना बहुत बड़ी चुनौती है। इसलिए विद्यार्थी जीवन से ही अच्छी आदतों एवं स्वास्थ्यप्रद क्रिया-कलापों का छात्र-छात्राओं में विकास करना समय की मांग है।रूचि साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में एक अनिवार्य विषय के रूप में योग को शामिल किया जाये। योग की पढ़ाई के साथ इसका अभ्यास भी नियमित रूप से कराया जाए। जब विद्यार्थी जीवन से निकल कर छात्र-छात्राएं देश के नागरिक बनेंगे उस समय तक उनमें योग की आदत विकसित हो चुकी होगी।






