सोशल क्लब धमतरी ने तीन विद्यार्थियों की वार्षिक विद्यालय शुल्क का किया भुगतान

धमतरी, 20 जुलाई 2026 (सोमवार):सोशल क्लब धमतरी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए नूतन हाई स्कूल, सिहावा चौक, धमतरी के तीन जरूरतमंद विद्यार्थियों की वर्षभर की विद्यालय शुल्क राशि ₹19,800 प्रदान की गई। यह कार्यक्रम सोमवार, 20 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया।इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में सीमा अग्रवाल रीता लुंकड़ सरोज अग्रवाल सुनीता अग्रवाल डॉ. चटर्जी दीपा अग्रवाल ओमलता राठी भारती क्रीदतअनु नंदा सूद सुनीता सिंघल ममता अग्रवाल सुमित्रा अग्रवाल, सीमा s p अग्रवाल सरिता सिंघल मीना खंडेलवाल आशा गांधी,डॉ. वर्षा जैन अनीता अग्रवाल माला महावर तथा स्नेह अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Recent Posts