एसपी धमतरी के निर्देश पर होटल ढाबा लॉज एवं किरायेदार सत्यापन अभियान को मिली नई गति, जनप्रतिनिधियों के साथ बनाई गई व्यापक सुरक्षा रणनीति

नगर निगम के पार्षदों, सरपंचों, कोटवारों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक, वार्ड एवं ग्राम स्तर पर संदिग्ध व्यक्तियों,अवैध प्रवासियों और अपराधियों की निगरानी के दिए गए निर्देश टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी, अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने वालों की पहचान रहेगी पूर्णतः गोपनीय पुलिस अधीक्षक धमतरी श् भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होटल, ढाबा, लॉज, धर्मशाला, किरायेदार सत्यापन एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध किरायेदारों, अवैध प्रवासियों एवं असामाजिक तत्वों की पहचान एवं सत्यापन पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी द्वारा नगर निगम के सभापति, एल्डरमेन, समस्त पार्षदगण, सरपंच, कोटवार एवं अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था को जनसहभागिता के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था की मजबूती केवल पुलिस की सतर्कता से नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सुनिश्चित होती है। पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय त्वरित सूचना तंत्र तथा सामुदायिक सहयोग के माध्यम से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाकर सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त धमतरी का निर्माण किया जा सकता है।इसी उद्देश्य से सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए -: अपने क्षेत्र में जारी किए गए निवास प्रमाण-पत्रों का व्यवस्थित अभिलेख एवं रजिस्टर संधारित करें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी की जा सके।अपने वार्ड अथवा ग्राम में किसी भी नए, संदिग्ध या अपरिचित व्यक्ति की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।धमतरी पुलिस द्वारा जारी किए गए जन-जागरूकता पोस्टरों को पंचायत भवन, वार्ड कार्यालय, सामुदायिक भवन, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित कर टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।राइस मिल, फैक्ट्री, पोल्ट्री फार्म, निर्माण कार्यों के ठेकेदारों एवं अन्य संस्थानों को निर्देशित करें कि वे अपने यहां कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी एवं मजदूर का आधार कार्ड एवं पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराकर पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।सभी मकान मालिक अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें, जिससे अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान समय रहते की जा सके।क्षेत्र में आने वाले फेरी वाले, बर्तन अथवा सोना चमकाने वाले, घूमंतू साधु, बाबा अथवा अन्य भ्रमणशील व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें।होटल, लॉज एवं धर्मशाला संचालकों को प्रत्येक आगंतुक का वैध पहचान पत्र लेकर उसका विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के ठहरने की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।वार्ड एवं ग्राम स्तर पर नागरिकों को जागरूक करते हुए उन्हें प्रेरित किया जाए कि वे अपने आसपास किसी भी असामान्य गतिविधि, नए व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस अथवा जनप्रतिनिधियों को दें।प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम के संवेदनशील क्षेत्रों (Crime Hotspots) की पहचान कर वहां होने वाली अवैध शराब बिक्री, नशे का कारोबार, जुआ-सट्टा, संदिग्ध गतिविधियां एवं अन्य अपराधों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करने पर विशेष बल दिया गया।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि धमतरी पुलिस द्वारा अवैध प्रवासियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया गया है। इस नंबर पर प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों, सरपंचों, कोटवारों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान, अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, होटल-लॉज चेकिंग, किरायेदार सत्यापन एवं जनसहभागिता आधारित सुरक्षा अभियान की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने तथा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षित अपराधमुक्त एवं नशामुक्त धमतरी के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की सहमति व्यक्त की।धमतरी पुलिस की आमजन से अपील-अपने मकान में रहने वाले प्रत्येक किरायेदार का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।होटल, लॉज एवं संस्थानों में आगंतुकों एवं कर्मचारियों का रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित करें।किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध प्रवासी, बाहरी व्यक्ति अथवा अवैधानिक गतिविधि की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-233-1905, डायल-112 अथवा निकटतम थाना को दें।आपकी एक सतर्क सूचना अपराध की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी नगर निगम के सभापति, एल्डरमेन, समस्त पार्षदगण, सरपंच, कोटवार, संबंधित स्टेकहोल्डर्स थाना सिटी कोतवाली के अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने धमतरी पुलिस के जनसहभागिता आधारित सुरक्षा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Recent Posts