स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी के द्वारा विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं उनके बातए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी ने कहा की केंद्र सरकार आज के दौर मे जिस तरह युवाओं को दिग्भ्रमित कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, ये चिंतनीय है। कहा आज के युवा शिक्षा के क्षेत्र मे जिस तरह नीट की परीक्षा मे पेपर लीक हुआ है उसे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का जीता जगता उदरहण है। मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि पर युवाओं के हक और अधिकार दिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, मंडल अध्यक्ष अम्बर चंद्राकर जिला महामंत्री आकाश गोलछा, देवेंद्र देवांगन, नवीन गजेंन्द्र, रजत सोनकर, मोहन ध्रुव, यशवंत पटेल, कन्हैया सोनी, अमित बाघमरिया,साहिल अहमद सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts