चौकी बिरेझर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत कार्यवाही, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी बिरेझर थाना कुरूद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।प्रार्थिया द्वारा 22 मई 2026 को चौकी बिरेझर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15 मई 2026 को आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ रिंकु तिवारी (39 वर्ष), निवासी ग्राम बरूई (कुटीवा), थाना कोतवाली देहात, जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.) ने प्रार्थिया के घर में प्रवेश कर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।चौकी बिरेझर द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर बिरेझर पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण, महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन, न्यायालयीन कथन एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाहियां संपादित की गईं। आरोपी की लगातार पतासाजी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे चौकी बिरेझर बुलाया गया,जहां पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।पुलिस द्वारा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं अन्य सामग्री विधिवत जप्त कर वैज्ञानिक परीक्षण हेतु भेजी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी का नाम- कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ रिंकु तिवारी (39 वर्ष) निवासी ग्राम बरूई (कुटीवा), थाना कोतवाली देहात, जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.)धमतरी पुलिस की अपील महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। आपकी सतर्कता अपराध मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।






