
आयोजक विजय मोटवानी ने उपस्थिति का किया आग्रह

धमतरी-: अजय चंद्राकर के जन्म दिवस पर आयोजित महाप्रसादी भंडारे के आयोजन स्थल पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है 11:00 बजे विशेष पूजा अर्चना करते हुए दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से इस महाप्रसादी भोग भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा आयोजक विजय मोटवानी द्वारा इस भंडारे में सम्मिलित होने का आगरा शहर वासियों तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े हुए सभी लोगों से करते हुए कहा है कि हम सबके लिए यहां सौभाग्यशाली क्षण है कि जिले के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर के जन्म दिवस को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर उनके शुभचिंतक इष्ट मित्र तथा उन्हें चाहने वाले लोग मना रहे हैं।






