अमाबगीचा में चल रहे जुए के फड़ पर धमतरी पुलिस की दबिश मौके से 08 जुआरी हुए गिरफ्तार

08 जुआरियों से नगदी रकम,06 मोटरसाइकिल एवं 07 मोबाइल फोन सहित कुल कीमती 1,83,800/- रूपये किया गया जप्त एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार जारी है सख्त अभियान धमतरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुर स्थित अमाबगीचा में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है।जिसकी सूचना पर तत्काल भखारा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 08 व्यक्तियों को पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मेघनाथ साहू (30 वर्ष), राजेश कुमार रात्रे (32 वर्ष), महादेव रात्रे (68 वर्ष), गजेंद्र कुमार निषाद (40 वर्ष), नारदराम निषाद (39 वर्ष), छन्नु लाल रात्रे (77 वर्ष), देनेश्वर साहू (56 वर्ष) एवं कवल सिंह साहू (52 वर्ष) सभी निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी होना बताया। मौके पर जुआ फड़ से एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 10,800/- रुपये नगद, 05 मोटर सायकल एवं 01 सुपर एक्सल कीमती 1,40,000/- रूपये ,एवं 04 एंड्रॉयड स्मार्टफोन एवं 03 कीपैड मोबाइल फोन कुल कीमती 33,000/- रूपये कुल कीमती 1,83,800/- रूपये तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। उक्त सभी जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।जुआरियों का नाम(01) मेघनाथ साहू पिता अरुण साहू उम्र 30 वर्ष (02) राजेश कुमार रात्रे पिता स्व. पीताम्बर राम रात्रे उम्र 32 वर्ष (03) महादेव रात्रे पिता स्व. रामाधिन रात्रे उम्र 68 वर्ष (04) गजेंद्र कुमार निषाद पिता रोहित निषाद उम्र 40 वर्ष (05) नारदराम निषाद पिता पुनीतराम निषाद उम्र 39 वर्ष (06) छन्नु लाल रात्रे पिता स्व. रामाधिन रात्रे उम्र 77 वर्ष (07) देनेश्वर साहू पिता स्व. सुखराम साहू उम्र 56वर्ष (08) कवल सिंह साहू पिता स्व. भिसम्भर साहू उम्र 52 वर्ष सभी निवासी रामपुर, थाना भखारा जिला धमतरी (छ.ग.) के निवासी हैं।धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Recent Posts